थावे: थावे प्रखंड में बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्य तेज, गांव-गांव पहुंच रही सर्वे टीम, अंचल अमीन भी मौजूद
थावे प्रखंड में बिहार विशेष सर्वेक्षण कार्य विधिवत रूप से शुरू कर दिया गया है। बंदोबस्त शिविर कार्यालय की टीम गांवों में पहुंचकर सर्वे योजना के तहत प्रत्येक प्लॉट, खेत एवं भूखंड का स्थल निरीक्षण कर रही है। सर्वे कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।