लोहरदगा: इमली चौक-बमनडीहा मार्ग: सड़क पर गड्ढे या गड्ढों में सड़क! बदहाल सड़क हादसों का कारण
लोहरदगा शहर के इमली चौक से दुपट्टा चौक होते हुए बमनडीहा तक जाने वाली सड़क वर्षो से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढों में पानी जमा होने से लोगों के लिए यह समझ पाना मुश्किल हो गया है कि सड़क पर तालाब बना है या तालाब के बीच सड़क बची हुई है। हल्की बारिश के बाद ही पूरा मार्ग जलजमाव की चपेट में आ