अंबिकापुर: CM हेल्पलाइन नंबर 1076 में शिकायत के बाद कृषि विभाग ने 3219 बोरी उर्वरक ज़ब्त कर विक्रय केंद्र किया सील
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 में शिकायत के बाद सरगुजा कलेक्टर अजीत बसंत के निर्देश उपसंचालक कृषि पीतांबर सिंह दीवान के मार्गदर्शन में अधिक दर पर खाद बिक्री करने के मामले में कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई है ।जहां अंबिकापुर नेहरू नगर डिगमा स्थिति सरगुजा कृषि राय केंद्र में 3219 बोरी उर्वरक जप्त कर विक्रय केंद्र सील किया है।