सासनी: दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में 5 वर्ष से फरार अभियुक्त को पुलिस और SOG टीम ने खुर्जा रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार
Sasni, Hathras | May 27, 2026 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सासनी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम और महिला कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही में विगत 5 वर्ष से दहेज उत्पीड़न के अभियोग गायव/फरार चल रहे एक अभियुक्त को सोनू खान को मुखबिर की सटीक सूचना पर खुर्जा सिटी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त ने अपनी पत्नी से मारपीट करते हुए 3 तलाक बोलकर घर से निकाल दिया था।