जगदलपुर: पीसीसी चीफ दीपक बैज ने नक्सली मददगार के आरोप में जेल भेजे गए 4000 आदिवासियों की रिहाई की मांग की
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने आज जगदलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बीजेपी सरकार से मांग की है कि नक्सलियों के सहयोग करने के आरोप में जेल भेजे गए 4000 से अधिक आदिवासियों को रिहा किया जाए। उन्होंने कहा कि नक्सली घटना के मास्टरमाइंड अब आत्मसमर्पण करके सरकार के पास बैठे हुए हैं।