सदर: NEET पेपर लीक पर कांग्रेस ने किया हमला, शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग
Sadar, Lucknow | Jun 20, 2026 लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने NEET परीक्षा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब तक छह बार NEET का पेपर लीक हो चुका है और सरकार केवल छात्रों को भ्रमित कर रही है। अजय राय ने आरोप लगाया कि 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं, जिससे नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।