रायडीह: शंख नदी मांझा टोली में डूबते सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Raidih, Gumla | Nov 7, 2024 रायडीह प्रखंड के शंख नदी मांझा टोली में गुरुवार की शाम 6 बजेे डूबते सूर्य को अर्द्ध दिया गया। छठ पूजा समिति मांझा टोली ने छठ व्रतियों की सुविधा के लिए लाइटिंग और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया। चेंजिंग रूम भी बनाया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना प्रभारी और अन्य अधिकारी दलबल के साथ मौजूद थे। गुमला रायडीह छत्तीसगढ़ साहित अन्य स्थानों से लोग आए थे।