रायडीह: जोड़ाजाम के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, रायडीह थाना प्रभारी ने अस्पताल पहुंचाया
Raidih, Gumla | Nov 2, 2024 रायडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत जोड़ाजाम के समीप शनिवार की शाम अज्ञात वाहन के टक्कर से खटखोर निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गस्ती पर निकले रायडीह थाना प्रभारी की नजर उस पर पड़ी। घायल युवक को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने बताया युवक का दिमागी हालत ठीक नहीं रहता है और वह अक्सर घर से बाहर घूमता रहता है। शनिवार की शाम वह सड़क पर घूम रहा था।