रायडीह: गोवा में काम करने गए अंबेरा टोली गांव निवासी मजदूर की इलाज के दौरान मौत, फ्लाइट और एम्बुलेंस से पैतृक गांव लाया गया शव
Raidih, Gumla | Nov 6, 2024 रायडीह प्रखंड के सुरसांग थाना अंतर्गत अंबेरा टोली गांव निवासी 22 वर्षीय युवक दो माह पूर्व मजदूरी करने गोवा गया था। जहां वह एक कंपनी में काम करता था। चार नवंबर को युवक का अचानक तबीयत खराब हो गया और सदर अस्पताल में इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद बुधवार को फ्लाइट व एंबुलेंस से शव को गांव लाया गया। वह अपने माता-पिता का इकलौता संतान था।