समस्तीपुर में परिवहन विभाग का सघन वाहन चेकिंग अभियान, समाहरणालय गेट पर वाहनों की जांच
समस्तीपुर। समस्तीपुर शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने को लेकर परिवहन विभाग द्वारा समाहरणालय गेट के समीप सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान सड़क से गुजरने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। अभियान का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करना है।
परिवहन विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों के बीच सतर्कता देखी जा रही है। अभियान के दौरान हेलमेट, वाहन के आवश्यक कागजात और अन्य जरूरी नियमों की जांच की जा रही है। #samastipur #bihar #viral #trendingreels #trendingnow