जहानाबाद: रविवार से शुरू हुआ रमजान का पवित्र महीना, रोजेदारों ने रखा पहला रोजा
मुस्लिम धर्मावलंबियों के लिए पवित्र माने जाने वाले माहे रमजान की शुरुआत रविवार से हो गई। जहां रोजेदारों ने पहले दिन का रोजा रखा रोजेदारों ने शहर के विभिन्न मस्जिदों में रमजान के पांचों वक्त की नमाज अदा की साथ ही इस माह में विशेष नमाज जो कि तराबी के नाम से जानी जाती है उसे भी अदा करने का विधान होता है।