जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन हेतु “शिक्षा ही सुरक्षा” के थीम पर हाई स्कूल भवरेली, बम्हनीडीह में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को कैंसर रोग के प्रति जागरूक करना तथा वार्षिक परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास एवं तनावमुक्त अध्ययन के लिए।