बरियातु: अम्बेडकर जयंती मनाने के लिए बारीखाप जतराटांड में हुई बैठक, 14 अप्रैल को निकलेगी शोभायात्रा
बारियातू प्रखंड के बारीखाप जतराटांड परिसर मे संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाने को लेकर सोमवार को समाजीक कार्यकर्ताओं कि बैठक वीरेंद्र पासवान उर्फ बीरू की अध्यक्षता में हुई। जबकि संचालन अरुण कुमार ने किया .बैठक में अम्बेडकर जयंती धूमधाम और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. जिसके सफल संचालन हेतु एक कमेटी का गठन किया गया l