कामां: कामां पुलिस ने 3 हजार का इनामी बदमाश किया गिरफ्तार, बड़ी सफलता
कामां थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹3 हजार के इनामी फरार आरोपी कल्लू पुत्र जौहरी गुर्जर को गिरफ्तार किया। आरोपी मारपीट व जानलेवा हमले सहित कई गंभीर मामलों में लंबे समय से फरार चल रहा था। कार्रवाई थानाधिकारी भरत सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें कांस्टेबल बृजेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मंगलवार दोपहर 2 बजे कार्यवाही की मिली जानकारी अनुसंधान जारी है।