कोल: थाना क्वार्सी पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्ज़े से चोरी किए गए सोने के एक जोड़ी कुण्डल बरामद
Koil, Aligarh | Feb 22, 2025 थाना क्वार्सी पुलिस टीम ने एक शातिर अभियुक्त सुरगपाल पुत्र टीकम सिंह को इंजीनियर कॉलोनी के गेट नंबर 2 के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के द्वारा बताया गया अभियुक्त के कब्जे से चोरी किए गए सोने के एक जोड़ी कुंडल बरामद किए गए।पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को शनिवार की शाम करीब 4:00 बजे जेल भेजने की कार्रवाई की है।