बदायूं: डहरपुर गांव में झोलाछाप डॉक्टर ने 6 साल की बच्ची को गलत इंजेक्शन लगाया, इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 13, 2025 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के कुढरा ढाका गांव के रहने वाले पप्पू की 6 साल की बच्ची कीर्ति को बुखार आया और उल्टी होने लगी। बदायूं के दातागंज क्षेत्र के डहरपुर गांव के झोलाछाप डॉक्टर राजकुमार के क्लीनिक पर लेकर पहुंचे। डॉक्टर राजकुमार ने कीर्ति के दो इंजेक्शन लगाए। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और फिर कीर्ति की मौत हो गई।