बदायूं: घटपुरी गांव के समीप सड़क पार करते समय चप्पल पहनने जा रहे युवक को अज्ञात कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Budaun, Budaun | Jun 13, 2025 बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के रिजौली गांव के रहने वाले 35 वर्षीय मेवाराम पुत्र नंदराम बिनावर चप्पल पहनने जा रहे थे। कि थाना बिनावर क्षेत्र के घटपुरी गांव के समीप सड़क पार करते समय अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेवराम को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उनकी मौत हो गई।