बदायूं: स्विमिंग पूल पर नहाने आए युवक ने मोबाइल फोन की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद, बिल्सी पुलिस से की गई शिकायत
Budaun, Budaun | Jun 12, 2025 स्विमिंग पूल पर नहाने आए एक युवक ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया। वहीं चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत बिल्सी थाना पुलिस से की गई, जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। बिल्सी निवासी इकरार अहमद ने बताया बिल्सी नगर में बादशाहपुर मार्ग पर उनका स्विमिंग पूल है, यहां नहाने आए एक युवक ने मोबाइल फोन चोरी कर लिया।