बदायूं: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी, पुलिसकर्मियों को फिट रहने के लिए लगवाई दौड़
Budaun, Budaun | Jun 13, 2025 बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी उझानी "डॉ0 देवेन्द्र कुमार" द्वारा किया गया। टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी।