ग्वालियर गिर्द: NEET-CBSE विवाद पर युवा कांग्रेस का मशाल मार्च, ग्वालियर में युवाओं का प्रदर्शन
नीट और सीबीएसई में कथित घोटालों के विरोध में मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे थाटीपुर क्षेत्र में युवा कांग्रेस द्वारा विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह यादव के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय दिलाने की मांग उठाई।