मुंगावली: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सरस्वती विद्यालय में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
मुंगावली में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्यालय परिसर में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। रविवार को सुबह 7 बजे से शुरू हुए कार्यक्रम में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, प्राणायाम और सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया।