नवाबगंज: स्वाट/सर्विलांस और थाना कोतवाली नगर पुलिस ने ₹50,000 का इनामिया वांछित अभियुक्त किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्वाट/सर्विलांस व कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलीजेन्स के आधार पर गंभीर आपराधिक धमकी से संबंधित धारा व अन्य संबंधित धाराओं में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।