दमोह: पटेरा और तेंदूखेड़ा ब्लॉक के आदिवासियों को वन अधिकार पत्र देने की मांग, एकता परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Damoh, Damoh | Jun 11, 2025 दमोह जिले के पटेरा ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम महगवां एवं कौवाख्वा सहित तेंदूखेड़ा ब्लाक के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग आज बुधवार दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने एकता परिषद संगठन के बैनर तले आदिवासियों को दिए जाने वाले वन अधिकार कानून के अंतर्गत दावों की जांच कर वन अधिकार पत्र सौंपे जाने की मांग की।