बुढ़नपुर: कप्तानगंज पुलिस ने अवैध 41 किलोग्राम गांजे के साथ तीन अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
आजमगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान में आज दिन सोमवार को 2:00 बजे कप्तानगंज पुलिस ने गोपालापुर पुलिया से तीन अभियुक्तों को 41 किलो अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए अभियुक्तों को पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है