करतला: गिधौरी शिविर में समस्याओं की बाढ़, प्रशासन के पास पहुंचीं 592 शिकायतें
Kartala, Korba | May 13, 2026 कोरबा जिले के जनपद पंचायत करतला अंतर्गत ग्राम पंचायत गिधौरी में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। शिविर के दौरान कुल 592 शिकायत और आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 187 मामलों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया।