जांजगीर: जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई, 6 हाइवा और 3 ट्रैक्टर किए गए जब्त
जांजगीर-चांपा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में औचक जांच अभियान चलाया। इस दौरान बम्हनीडीह क्षेत्र से 2 हाइवा, जांजगीर क्षेत्र से 3 ट्रैक्टर और अन्य स्थानों से 4 हाइवा जब्त किए गए। जब्त वाहनों को संबंधित थानों।