आज आदर्श नगर पंचायत बनकटी, बस्ती कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर Arvind Pal की पहल एवं मार्गदर्शन में वृहद जनकल्याणकारी कैंप का आयोजन किया गया।
कैंप में बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों एवं जरूरतमंद परिवारों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन, आवश्यक दस्तावेज एवं योजनाओं का लाभ प्राप्त करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत बनकटी की अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला देवी , अध्यक्ष प्रतिनिधि, सभासदगण, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सम्मानित नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं एवं आवेदनों के समाधान हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
Harraiya, Basti | Sep 19, 2026