भिंड नगर: कलेक्ट्रेट कार्यालय में शिक्षकों का टेट परीक्षा के खिलाफ प्रदर्शन, सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
भिंड शहर के कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में आज बुधवार शाम करीब 4 बजे सरकारी शिक्षकों ने टेट परीक्षा के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक एकत्रित हुए और सरकार के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की।प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम अटेर तहसीलदार राकेश इमले को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिक्षकों ने टेट परीक्षा का विरोध किया