मांट: नोहझील क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट 3 माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई
Mat, Mathura | Apr 10, 2026 नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट 3 माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है। पिछले वर्ष 29 दिसंबर की रात इस वारदात को अंजाम दिया गया था, पीड़िता के घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था, जिसका फायदा उठाते हुए तीनों आरोपी अंदर घुस आए और जैसे ही पीड़िता अपने कमरे से बाहर निकली, आरोपियों ने उसे दबोच लिया। और दुष्कर्म किया।