उज्जैन शहर: फ्रीगंज के MP अस्पताल में मौत के बाद भी फाइल में इलाज चलता रहा, जाँच टीम ने किया खुलासा
फ्रीगंज स्थित निजी एमपी हॉस्पिटल में युवक प्रताप आंजना की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। सोमवार को जब सीएमएचओ द्वारा गठित पांच सदस्यीय जांच दल अस्पताल पहुंचा, तो उपचार की फाइल में भारी गड़बड़ी मिली। रिकॉर्ड के अनुसार, मरीज की मृत्यु सुबह 6.04 बजे हो गई थी, लेकिन फाइल में सुबह 7 बजे तक उसे दवाइयां देने का उल्लेख क