शहपुरा: तहसील कार्यालय शहपुरा में एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया
शहपुरा तहसील कार्यालय में एसडीएम ऐश्वर्य वर्मा ने बुधवार दोपहर 3:00आम जनों की सुविधा,न्यायालय संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या पर उचित मार्गदर्शन और अनैतिक गतिविधि संबंधी शिकायत सीधे एसडीएम तहसीलदार के दिए नंबर पर काॅल, मैसेज के माध्यम से करने को लेकर नवाचार करते हुए हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। हेल्प डेस्क के शुभारंभ कार्यक्रम में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।