बहराइच: छावनी के पास गैस सिलेंडर लीकेज से मकान में सिलेंडर फटा, महिला झुलसकर हुई घायल
शहर के छावनी के पास स्थित एक मकान के किचन में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से सिलेंडर फट गया। जिसके चलते मकान का कई हिस्सा धराशाई हो गया। जिस की चपेट में आकर महिला झुलसकर घायल हो गई। शहर के छावनी चौराहे पर बाला जी गुप्ता पुत्र मुरलीधर दोना पत्तल की दुकान का संचालन करते हैं। मकान नीचे फ्लोर में दुकान और ऊपरी हिस्से में परिवार के लोगों का निवास है। जाच जारी है।