खंडवा: बारिश से पहले चला बुलडोजर! खंडवा बस स्टैंड पर ट्रैवल एजेंसियों का अतिक्रमण ध्वस्त, सरकारी नाले से हटाया कब्जा
खंडवा नगर निगम के अमले ने रविवार को बस स्टैंड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की हैं। पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से ओटलों को तोड़ा गया। इस दौरान एक दर्जन दुकानों के बाहर से पक्का और टीनशैड का अतिक्रमण तोड़ा गया।