भोरे: बथुआ बाजार पंचायत भवन पर झंडोत्तोलन के बाद ग्राम सभा व वार्ड सभा हुआ आयोजित, जीपीडीपी में कई योजनाओं को किया गया शामिल
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के बथुआ बाजार पंचायत भवन पर शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुखिया मीरा कुमारी ने झंडा तोलन के बाद जीपीडीपी योजना की तैयारी को लेकर ग्राम सभा व वार्ड सभा का आयोजन किया । जिसमें पंचायत सचिव शिवजी प्रसाद भी उपस्थित रहे । आयोजित वार्ड सभा व ग्राम सभा में वित्तीय वर्ष 24 /25 के लिए जीपीडीपी में कई योजनाओं को शामिल किया गया ।