भोरे: मजिरवा कला में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट कांड के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
थाना क्षेत्र के मजिरवा कला में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट कांड में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि 21 जून को मारपीट की घटना घटित हुई थी । जिसमें मजिरवा कला निवासी डोमा माझी आरोपित किया गया था । जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तारी कर लिया गया।