भोरे: खाप गांव के पास पुलिस ने एक बाइक के साथ 54 लीटर देशी शराब किया जप्त, शामिल एक तस्कर को किया गिरफ्तार
श्रीपुर ओपी की पुलिस ने बुधवार की देर शाम खाप गांव के समीप वाहन जांच के क्रम में एक बाइक के साथ 54 लीटर देसी शराब को जप्त कर शामिल एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्कर सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सडसड निवासी सद्दाम हुसैन बताया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।