भोरे: फुलवरिया थाने के SHO और चौकीदार को बेहतर कार्य के लिए DM व SP ने किया सम्मानित, प्रशस्ति पत्र देकर बढ़ाया उनका हौसला
पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अब्दुल मजीद और चौकीदार गुड्डू कुमार यादव को विधि व्यवस्था संधारण व अन्य कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करने पर डीएम व एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।पुलिस इंस्पेक्टर के पद पर प्रमोशन होने के बाद वर्तमान में अब्दुल मजीद थानाध्यक्ष के पद पर फुलवरिया थाने में कार्यरत हैं। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान मिला है।