भोरे: लामीचौर में शॉर्ट सर्किट से स्पेयर पार्ट्स की दुकान में लगी आग से 6 लाख की संपत्ति जली,अंचल व थाने में दी गई लिखित सूचना
भोरे थाना क्षेत्र के लामीचौर में शॉर्ट सर्किट से स्पेयर पार्ट्स की दुकान में मंगलवार की देर रात आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। आसपास के दुकानदारों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया । मामले में पीड़ित दुकानदार इंद्रेश शर्मा ने बुधवार को एक लिखित सूचना अंचल कार्यालय व थाने में दिया है।