मदनपुर: झिकटिया गांव से पुलिस ने शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
मदनपुर थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के झिकटिया गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति उक्त गांव निवासी सुरेश यादव है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने शुक्रवार के दोपहर 3:00 बजे बताया कि उक्त व्यक्ति शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा था। जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया। जहां जांचोपरांत शराब पीने की पुष्टि हुई उसके उपरांत कार्रवाई