हुलासगंज: हुलासगंज थाने की पुलिस ने सुहानी बीघा गांव से तीन NBW वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
जिले के एसपी अपराजित लोहान के अपराधियों एवं वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश के आलोक में हुलासगंज थाने की पुलिस ने तीन NBW वारंटी को गिरफ्तार कर काको स्थित मंडल कारा में भेज दिया। गिरफ्तार लोगों में मिथलेश राम, पप्पू राम एवं अजीत कुमार तीनों थाना क्षेत्र के सुहानी बीघा के निवासी हैं जिसपर आगे की कार्यवाही शनिवार रात्रि करीब 8 बजे भी जारी है।