भरतपुर। उच्चैन के ग्राम नगला कल्याण में 15 वर्षों से सार्वजनिक रास्ता कीचड़-जलभराव से बाधित है। ग्रामीणों, विद्यार्थियों और मरीजों का आना-जाना मुश्किल है। राजस्थान संपर्क व भारत सरकार के पोर्टल पर 10 से अधिक शिकायतें दर्ज कराईं, पर कार्रवाई नहीं हुई।