रौन: मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से धर्म नगर निवासी अमित सिह ने मेडिकल स्टोर शुरू किया, सपना साकार कर बने आत्मनिर्भर
भिंड मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने शहर के धर्मनगर निवासी युवक अमित प्रताप सिंह के उद्यमिता के सपने को साकार किया है। योजना अंतर्गत प्राप्त आर्थिक सहायता से अमित ने धन्वंतरि कॉम्प्लेक्स में पुष्पा मेडिकल स्टोर शुरू किया और स्व-उद्यम से आत्मनिर्भर बने हैं। मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना ने उन्हें न केवल एक उद्यमी बनाया बल्कि समाज सेवा से भी जोड़ा है।