लातेहार: विधायक के जनता दरबार में गूंजी जनसमस्याएं, नशे के खिलाफ कार्रवाई पर ज़ोर
लातेहार प्रखंड मुख्यालय स्थित ब्लॉक परिसर के सभागार में विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे तक प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में आम लोग, जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य, सरकारी कर्मी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।