लातेहार: जिला स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर 4 अप्रैल को होगा भव्य कार्यक्रम का आयोजन
लातेहार जिला स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 04 अप्रैल 2026 दिन शनिवार को जिला प्रशासन, लातेहार द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जाएगा।शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे जानकारी देते हुए जिला प्रशासन ने इस अवसर पर जिले भर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन प्रस्तावित है।