समाहरणालय, पूर्णिया
( जनसंपर्क कार्यालय)
प्रेस विज्ञप्ति 1125,
दिनांक 15/08/2026,
==================
आपदा प्रबंधन मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, पूर्णिया जिला श्री रत्नेश सदा ने इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में किया ध्वजारोहण।
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को मुख्य समारोह स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में माननीय आपदा प्रबंधन मंत्री बिहार सरकार-सह -प्रभारी मंत्री पूर्णिया जिला श्री रत्नेश सादा द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया।
माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा सलामी गारद का निरीक्षण किया गया ।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री ने जिलावासियों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा पूर्णिया जिले के चौमुखी विकास के लिए किए जा रहे कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
उन्होंने आम नागरिकों को राष्ट्रीय हित में सक्रिय योगदान देने तथा आपदा संरक्षण के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं कर्मियों को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिले के टॉप-03 Non-Corporate व्यवसायियों (करदाताओं)
सर्व श्री सीपी बजाज,
सर्व श्री मां दुर्गे मोटर,
सर्व श्री मोहनलाल एंड सन्स,
को "भामाशाह सम्मान" से सम्मानित किया गया।
स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले- 04 स्वास्थ्य कर्मी क्रमशः
01:- किरण देवी, एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र झालरी, रुपौली को प्रति सत्र औसतन 33 गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण करते हुए U-Win पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित उत्कृष्ट कार्य हेतु ,
प्रतिमा कुमारी, एएनएम स्वास्थ्य उपकेंद्र दुबैली, डगरूआ को प्रति सत्र औसतन 24 गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण करते हुए U-win पोर्टल पर ऑनलाइन प्रविष्टि से संबंधित उत्कृष्ट कार्य को लेकर,
03:-अरविना खातून, आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य उप केंद्र सोतीभाग, बायसी ने 138 लाभार्थियों को उत्प्रेरित का विभिन्न स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
04:-तनुजा परवीन आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य उपकेंद्र झुन्नी इस्तमबरार प्रखंड के०नगर द्वारा कुल 113 लाभार्थियों को उत्प्रेरित कर विभिन्न स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम में स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई गई है । प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
माननीय मंत्री महोदय द्वारा अभियान बसेरा अंतर्गत तीन सुयोग्य लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र हस
1 views | Purnia, Bihar | Aug 15, 2026