बालाघाट: कलेक्टर ने कृषि एवं पशुपालन योजनाओं की समीक्षा कर लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए
बालाघाट में कृषि एवं ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर मृणाल मीना ने बुधवार को कृषि, उद्यानिकी, मत्स्योद्योग एवं पशुपालन विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक 13 मई की दोपहर में आयोजित की। बैठक में योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य