पाटन: काली माई मंदिर परिसर में बटुकों का उपनयन संस्कार, अक्षय तृतीया और परशुराम प्रकटोत्सव मनाया गया
Patan, Jabalpur | Apr 20, 2026 काली माई मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर 12:00 से नगर पंडित परिषद के द्वारा एक अनूठा आयोजन किया गया जिसमें कि अक्षय तृतीया के मौके पर सनातन परंपरा के अनुसार बच्चों का उपनयन संस्कार कराया गया।16 बटुकों का यहां संस्कार हुआ जिसमें पाटन नगर के गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। वेद मंत्र और सनातन पद्धति के द्वारा सभी बटुकों का उपनयन संस्कार किया गया।