अजीतमल: 44 दिन तक बेटे के लौटने का इंतजार, फिर घर पहुंचीं अस्थियां: डीएनए से अमिलिया निवासी शहीद जवान विनोद की हुई पहचान
अरुणाचल प्रदेश की दिबांग वैली में 14 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और बादल फटने की घटना में लापता हुए औरैया के सराय अमिलिया निवासी अग्निवीर जवान विनोद यादव की 44 दिन बाद पहचान हो सकी। शनिवार को डीएनए जांच रिपोर्ट के आधार पर सेना ने उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि की और उनके पार्थिव अवशेष परिजनों को सौंप दिए। डेढ़ महीने से बेटे के सकुशल लौटने की उम्मीद लगाए बैठे परिवार