कोरबा: SECL गेवरा में पीएनसी इन्फ्राटेक का काम बंद कराने की मांग, जिला पंचायत सदस्य और पार्षद ने खोला मोर्चा
Korba, Korba | May 17, 2026 कोरबा में एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट में कार्यरत ठेका कंपनी पीएनसी इन्फ्राटेक लिमिटेड के काम को बंद कराने की मांग उठी है। जिला पंचायत सदस्य एवं संचार एवं संकर्म समिति सभापति विनोद कुमार यादव और पार्षद सुजीत ने महाप्रबंधक, एसईसीएल गेवरा क्षेत्र को पत्र लिखकर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पांच दिन के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर काम बंद कराने की चेतावनी दी है।