बरहरुवा: भाजपा का संगठन मजबूती और 'एसआईआर' योजना पर हुआ बरहरवा में विशेष बैठक
भारतीय जनता पार्टी की सांगठनिक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को बरहरवा भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष तारक घोष की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने पर विशेष रणनीति बनाई गई।